गुन्नौर: गांव भिरावटी में खाद सुरक्षा विभाग की टीम ने कारखाने में छापेमारी कर 250 किलोग्राम दूषित सफेद रसगुल्ला नष्ट कराए
गांव भिरावटी में एक कारखाने में खाद सुरक्षा विभाग कि टीम ने छापेमारी कर 250 किलोग्राम दूषित सफेद रसगुल्ला नष्ट कराए।तहसील गुन्नौर के धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी में शनिवार शाम करीब 5 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गांव भिरावटी में प्रेमपाल के कारखाने में छापेमारी की और जांच पड़ताल की।मौके पर खाद्य पदार्थ सफेद रसगुल्ला का भंडारण दूषित पाया गया।