हुज़ूर: दुआरी से हटाए गए अतिक्रमणकारियों ने परिवार संग कलेक्ट्रेट में डाला डेरा, अन्यत्र ज़मीन की मांग
चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुआरी में गुरुवार कोअतिक्रमण हटाने की कारवाई प्रशासन ने की थी। सभी के मकान जमीदोज कर दिए गए थे। करीब दो दर्जन मकान जमीदोज किए गए थे। इस कारवाही के बाद प्रभावित लोग शुक्रवार को सभी कलेक्टेट पहुंच गए। कलेक्टर से प्रभावित लोगों ने अन्यत्र स्थान पर विस्थापित करने की गुहार लगाई है।