KORBA: मासूम भव्या हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा, आरोपी की पिटाई
कोरबा (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम बच्ची भव्या जोशी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ अमित चौहान (42 वर्ष), पिता बाबूलाल, को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची 19 अक्टूबर को लापता हुई थी। लगातार तलाश के बाद 22 अक्टूबर को उसका शव रजगामार पुरानी बस्ती के पीछे पुराने ईंट-भट्ठे के समीप जंगल में बरामद किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और सीसीटीवी फुटेज, लास्ट सीन थ्योरी तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
पैसे गिरने का झांसा देकर बच्ची को ले गया आरोपी
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी का रजगामार क्षेत्र में आना-जाना था। पुलिस के अनुसार, घटना के दिन
Korba, Korba | Oct 23, 2026