चित्तौड़गढ़ शहर के चंदेरिया थाना क्षेत्र के गवारियों का मोहल्ला में शनिवार सुबह 45 वर्षीय यशवंत पुत्र सुखा गवारिया का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। यशवंत घर में अकेला था, परिवार हरिद्वार गया हुआ था। पुलिस को सिर के पीछे चोट का निशान मिला।