हाथरस: गांव सीयमल में पत्रकार के घर पहुंचे वांछित अभियुक्तों ने दी जान से मारने की धमकी, सूचना पर पहुंची पुलिस
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव सीयमल में हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्तों ने पत्रकार के घर के बाहर पहुंचकर पत्रकार व पत्रकार के परिवार के लोगों से गाली गलौच करते हुए जान मारने धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है, पत्रकार द्वारा घटना के बारे में फोन पर कोतवाली प्रभारी मुरसान को को सूचना दी गई, तथा डायल 112 पुलिस को भी सूचना दी गई।