हाथरस: सदर के छोटा नबीपुर में गलीचा फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कई फायर ब्रिगेड पहुंची, लाखों का नुकसान
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटा नबीपुर स्थित एक गलीचा फैक्ट्री में आज बृहस्पतिवार को सुबह 10:30 बजे के लगभग शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई! आग लगने से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर भाग निकले! सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस और फायर विग्रेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया! आग से 50 लाख रुपए के करीब का नुकसान है!