हाथरस: जिला अस्पताल के बराबर ट्रैफिक ऑफिस में निकला 5 फुट का कोबरा सांप, पुलिस वालों में मची अफरातफरी, ऑफिस छोड़कर भागे
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल के बराबर ट्रैफिक ऑफिस में आज बुधवार को दोपहर 1:30 बजे के लगभग 5 फुट का कोबरा सांप निकल आने से ऑफिस में काम कर रहे पुलिस वालों में भगदड़ के साथ अफ़रातफरी मच गई! जिसको देखकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई !कई देर तक देखने का यह तमाशा चलता रहा आखिर में आकर एक सपेरे में सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा जब लोगों ने राहत की सांस ली!