दतिया नगर: दतिया कृषि मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से अवैध ओवरलोडिंग, ट्रक ऑपरेटरों को नुकसान, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं
दतिया कृषि उपज मंडी में इन दिनों अवैध ओवरलोडिंग का खेल खुलेआम चल रहा है, जिससे ट्रक संचालकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोप है कि मंडी में गैर-कमर्शियल ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का उपयोग नियमों के विरुद्ध बड़े पैमाने पर माल ढुलाई के लिए किया जा रहा है। ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, एक-एक ट्रैक्टर से करीब 20 टन तक माल परिवहन किया जा रहा है।