दादरी: सेक्टर-20 क्षेत्र से पुलिस ने लूटपाट करने वाले 5 महिलाओं समेत 7 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ₹1.45 लाख नगद बरामद
नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए जनपद में घरों में घुसकर लूटपाट करने वाले पांच महिलाओं समेत 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लूटे हुए ₹1.45 लाख नगद बरामद कर लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के लुटेरे हैं, जो घरों में घुसकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।