दादरी: जिला अस्पताल के बेसमेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 70 वर्षीय महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-39 में स्थित जिला अस्पताल में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला अस्पताल के बेसमेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में 70 वर्षीय महिला का शव मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मूल रूप से 70 वर्षीय रमापति के रूप में हुई है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।