गाज़ियाबाद: थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस की चैन स्नेचिंग करने वाले अभियुक्तों से हुई मुठभेड़, घायल अवस्था में 1 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस की गुरुवार देर रात बीते 29 अप्रैल को चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 2 अभियुक्तों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में 32 वर्षीय आरिफ नाम का एक अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दूसरा अभियुक्त अवसर का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।