गाज़ियाबाद: थाना कौशांबी क्षेत्र में महिला ने पुलिस को दी पति पर हमले की शिकायत, एसीपी बोले- 'सभी पहलुओं से जांच कर रही पुलिस'
गुरुवार को थाना कौशांबी क्षेत्र में एक व्यक्ति पर पेट्रोल भरी बोतल से हमला करने का मामला सामने आया। एसीपी इंदिरापुरम ने बताया कि गुरुवार को एक महिला की ओर से कौशांबी थाना प्रभारी को फोन पर बताया गया कि उनके पति अमित अग्रवाल के ऊपर दो लोगों ने बोतल में पेट्रोल भरकर हमला किया।