पूर्णागिरि: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने टनकपुर में आयोजित तिरंगा शौर्य यात्रा में भाग लिया
पहलगाम घटना के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के उत्साह वर्धन हेतु तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने यात्रा में प्रतिभाग किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ो की संख्या में तिरंगा यात्रा में लोग शामिल हुए। राष्ट्रीय ध्वज के साथ टनकपुर क्षेत्र में यह यात्रा निकाली गई।