फतेहाबाद में संदिग्ध निर्माण की जांच शुरू, CM फ्लाइंग टीम ने किया निरीक्षण
फतेहाबाद : भट्टू रोड बाल भारती स्कूल के पास चल रहे निर्माण कार्य की वैधता को लेकर शिकायत के बाद जांच शुरू हो गई है। CM फ्लाइंग की टीम, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में फतेहाबाद पहुंची और डीटीपी विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर मौके का निरीक्षण किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निर्माण कार्य बिना स्वीकृत नक्शे या नियमों के उल्लंघन के तहत किया जा रहा है। साथ ही सेटबैक, सड़क चौड़ाई, अतिक्रमण और नगर नियोजन मानकों की अनदेखी किए जाने की आशंका जताई गई है। टीम ने मौके पर स्थिति का जायजा लेकर संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।