उत्तर प्रदेश के Siddharthnagar जिले की बांसी तहसील के असनार खास गांव में मकान गिराए जाने का मामला सामने आया है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद सुबह तड़के बुल्डोजर चलाकर उनका मकान ढहा दिया गया। घटना के समय परिवार घर के अंदर सो रहा था और बाल-बाल बच गया। मकान गिरने से घरेलू सामान मलबे में दब गया।
परिवार ने स्थानीय पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। वहीं, संबंधित एसडीएम ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
📍 असनार खास, बांसी तहसील, सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश)
.
.
.
.
#Siddharthnagar #UttarPradesh #BulldozerAction #BreakingNews #UPNew
Fatehabad, Agra | Jun 27, 2026