शिकोहाबाद: सुभाष चौराहा, जैन मंदिर व गांधी पार्क चौराहे पर यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 140 ई-रिक्शा का चालान, 29 सीज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस ने शुक्रवार रात आठ बजे क़रीबन सुभाष चौराहा, जैन मंदिर व गांधी पार्क चौराहे पर विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान 140 ई-रिक्शा चालकों का चालान किया गया, जबकि 29 ई-रिक्शा सीज कर दिए गए। चालकों का सत्यापन और ब्रेथ एनालाइजर से जांच भी की गई। यातायात नियमों के पालन को लेकर यह कार्रवाई की गई।