रावतभाटा: गणतंत्र दिवस पर स्मार्ट किड्स ग्रुप के नन्हे नन्हे बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली , किया गया ध्वजारोहण
75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर अणुप्रताप कॉलोनी के स्मार्ट किड्स ग्रुप के बच्चो ने देशभक्ति पर आधारित मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए ग्रुप संचालक पार्षद मनीष गिरी ने बताया की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बच्चो ने कड़ी मेहनत की, सुबह 7 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। नन्हे नन्हे बच्चो के तिरंगे को सलामी देने के पश्चात रंगारंग कार्यक्रम की शुरुवात हुई।