रावतभाटा: झालरबावड़ी ग्राम पंचायत का आदर्श पंचायत के लिए हुआ चयन , जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया निरक्षण
चित्तौड़गढ़ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी आदेश में झालरबावड़ी ग्राम पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के लिए निर्देश दिए। जिस पर पंचायत समिति भैसरोडगढ प्रधान आरती बारेशा,प्रधान प्रतिनिधि व पूर्व सरपंच कुशाल बारेशा, विकास अधिकारी ग्यारसी लाल मीणा,सहायक अभियंता नरेगा महावीर मीणा सहित कर्मचारियों ने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से सुझाव मांगे गए।