रावतभाटा: ACJM न्यायालय रावतभाटा ने भैसरोडगढ़ थाना अधिकारी को दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज करने के दिए आदेश
ACJM न्यायालय रावतभाटा ने भैसरोडगढ़ थाना अधिकारी को दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज करने का आदेश दिया है। एडवोकेट भूपेन्द्र पुरोहित ने बताया कि परिवादिया टीना कुमारी पुत्री शंभुलाल रैगर निवासी गणेशपुरा बोराव ने अपने पति पुष्कर, ससुर रामलाल, सास कमली देवी, ननद कविता निवासी चांदजी की खेड़ी बिजोलिया के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का परिवाद रावतभाटा न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सुनवाई कर सभी के खिलाफ भैंसरोड़गढ़ थाना अधिकारी को प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए।