रावतभाटा: सेवा भारती संस्था रावतभाटा द्बारा कमजोर वर्ग की बेटी के पीले हाथ करने में किया गया सहयोग।
सेवा भारती जिलाध्यक्ष मनोज मलिक ने बताया कि प्रेरणा प्रजापति पुत्री नंदलाल प्रजापति निवासी कुम्हार मोहल्ला की शादी में पीले हाथ करने हेतु स्त्रीधन सामग्री देकर सहयोग किया। नंदलाल प्रजापति के 5 बेटियां है। आर्थिक स्थिति कमजोर है। इसी को देखते हुए घरेलू उपयोग हेतु 51 बर्तन, दूल्हे की ड्रेस,दिवान,गद्दा, तकिया, मिक्सर, साड़िया कुर्सियां,प्रेस,आदि सामग्री दी गई।