बिसवां: कमलापुर में गोन नदी के पास घुमंतू गाय को बचाने के चक्कर में फल लदी पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
Biswan, Sitapur | Mar 10, 2026 कमलापुर के गोन नदी पुल के पास घुमंतू गाय को बचाने के चक्कर में फल लदी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई गनीमत रही हादसे में चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार पिकअप चालक सत्यम कुमार कानपुर फल मंडी से फल लादकर सीतापुर फल मंडी आ रहा था कमलापुर के गोन नदी पुल के पास अचानक एक गाय सामने आ गई जिससे पिकअप अनियंत्रित हो गई और पलट गई।