गुना: मारकी महू में मोबाइल टावर से डीजल चोरी करते पूर्व कर्मचारी रंगे हाथों पकड़ा गया, मामला दर्ज
गुना जिले के सिरसी थाना के मारकी महू गांव में मोबाइल टावर से डीजल चोरी की घटना सामने आई है। 8 मई को दर्ज मामले में इंडस टावर कंपनी के टेक्नीशियन सागर कुशवाहा ने पुलिस को बताया, बीती रात पूर्व कर्मचारी ललित श्रीवास्तव, दीपक मराठा जनरेटर से डीजल चोरी करते मिले, अंधेरे में भाग गए। 80 लीटर कैन मौके से मिली है। कंपनी अधिकारियों को अवगत कराकर शिकायत की है।