हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर तुड़ी लाइन होटल के पास दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजनगर प्रखंड के तुमुंग डुमराटांड़ निवासी घासीराम किस्कू के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मां पार्वती बस हाता से टाटा की ओर अत्यधिक तेज गति से जा रही थी। दास धर्मकांटा के समीप बस ने साइकिल सवार युवक को अपनी चपेट म