भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा पदाधिकारी मनोज कुमार सरदार की पहल पर टांगराईन पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में एक निजी फाउंडेशन द्वारा निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. दिलीप कुमार ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच की और उन्हें दांतों की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।