शाहजहांपुर: सहयोग संस्था के पदाधिकारियों ने मोहम्मदी रोड पर किया भंडारा, भाजपा सांसद ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा
सहयोग संस्था के पदाधिकारियों ने मोहम्मदी रोड पर कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया है। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अरुण सागर का पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उसके बाद भाजपा सांसद ने वहां से गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनको प्रसाद बांटा। उन्होंने सहयोग संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की।