शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट गेट के बाहर राष्ट्रीय गौरक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रशासन को दिया ज्ञापन
राष्ट्रीय गौरक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन को दिए ज्ञापन में बताया कि बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद हिंदू समुदाए के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। घरों और दुकानों पर हमले किए जा रहे हैं। कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिसमे दरिंदगी साफ देखी जा सकती है। पदाधिकारियों ने मांग की है कि बांग्लादेश में होने वाली घटनाएं मानवता के खिलाफ हैं।