शाहजहांपुर: रोजा के पिपरिया में मकान में घुसकर गन प्वाइंट पर की गई लूटपाट, एसपी सिटी संजय कुमार ने दी जानकारी
रोजा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में एक व्यक्ति के मकान में बदमाशों ने घुसकर गन प्वाइंट पर लूटपाट की गई है। असलाह के बल पर बदमाश पांच हजार रुपये की नकदी और जेवर लूट ले गए हैं। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद हम लोगो ने मौके का निरीक्षण किया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमे बना दी गई हैं। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।