शाहजहांपुर: मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड ने नगर विधानसभा क्षेत्र के उदियापुर गांव में सैकड़ों लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता
दरअसल मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। आज नगर विधानसभा क्षेत्र के उदियापुर गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ो लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम में पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने एक मीटिंग की। इस दौरान शपथ जिलाध्यक्ष ने बताया की सदस्यता अभियान 31 अगस्त तक चलाया जाएगा।