परिहार: प्रमुख कार्यालय को निशाना बनाकर खड़ी गाड़ी से पेट्रोल निकाला
परिहार प्रखंड प्रमुख कार्यालय में आग लगाने के प्रयास की घटना में पुलिसिया पूछताछ के बाद नया खुलासा हुआ है। दोनों आरोपी नाबालिग पहले प्रखंड परिसर में खड़ी एक गाड़ी तक पहुंचे और वहां से पेट्रोल निकाल लिया। इसके बाद पेट्रोल लेकर प्रमुख कार्यालय पहुंचे और आग लगाने का प्रयास किया। पूछताछ में कार्यालय को निशाना बनाने के पीछे किसी विवाद, रंजिश अथवा उकसावे की ठोस वज