कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के हरनामपुर टोला से सरकारी कार्य में बाधा और हत्या के प्रयास के आरोप में 3 अभियुक्ता गिरफ्तार
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कल दबिश देने गए पुलिस के ऊपर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व हत्या का प्रयास करने के आरोप में, तीन अभियुक्ता को पुलिस ने हरनामपुर टोला के पास से गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए, तीनों अभियुक्ताओ को न्यायालय में पेश कर दिया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।