कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थानाक्षेत्र में पुलिस को मिली कामयाबी, तिराहे से छिनैती के आरोप में 1 अभियुक्त गिरफ्तार
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान छिनैती का अपराध करने के आरोप में एक अभिव्यक्त को, पुलिस ने कैंपियरगंज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया, साथ ही पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से छिनैती का एक मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया, कार्रवाई के बाद पुलिस ने इसे जेल भेज दिया।