कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत खाजा के पास से पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कैंपियरगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खाजा के पास से हत्या का प्रयास करने के आरोप में, एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त करुणाकर सिंह उर्फ दीपू सिंह को गिरफ्तार कर, उसे न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से कार्यवाही के बाद उसे जेल भेज दिया गया।