कैराना: कांधला में नवीन सब्जी मंडी में बिना लाइसेंस पटाखों की दुकान लगाने का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस
कांधला कस्बे में नवीन सब्जी मंडी में दीपावली पर्व के दृष्टिगत पटाखों की दुकानें लगी हुई है। लाइसेंसधारक पटाखा कारोबारियों का आरोप है कि कुछ लोगों ने बिना लाइसेंस अवैध रूप से दुकानें लगाई हुई है और पटाखे बेच रहे हैं। इस संबंध में लाइसेंसधारक कारोबारियों ने अवैध रूप से दुकानें लगाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मौके पर पुलिस टीम पहुंची।