बारिश के मौसम में अवैध रूप से मछली पकड़ने वालों के खिलाफ कसरावद पुलिस और मत्स्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो नाव, आठ जाल और मछली पकड़ने में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार जिले में 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट, मछली विक्रय एवं परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध