नवाबगंज: हैदरगढ़-तीरगांव रोड पर बारिश का कहर
बाराबंकी में बारिश के बाद हैदरगढ़-तीरगांव रोड की बदहाल तस्वीर सामने आई है। आरोप है कि सड़क के आसपास हुए अतिक्रमण के चलते जल निकासी बाधित हुई, जिससे सड़क पर पानी का दबाव बढ़ गया और सड़क का एक हिस्सा बह गया।सड़क का हिस्सा बहने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर नाराजगी है।