शिवपुरी नगर: माधव विहार कॉलोनी में शादी की सालगिरह में खराब केक खाने से 5 बच्चे बीमार, उल्टी-दस्त की शिकायत
माधव विहार कॉलोनी में एक परिवार के 5 बच्चों की तबीयत खराब केक खाने के बाद बिगड़ गई। घटना रविवार की रात की है, जब वैजयंती कुरसेना और बलवीर कुरसेना की शादी की सालगिरह के मौके पर परिवार ने केक काटकर जश्न मनाया। जय बेकरी से खरीदे गए केक को खाने के बाद 5 बच्चे बीमार हो गए। जिसमे 4 बच्चों को ज़िला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।