शिवपुरी नगर: बेहरावदा निवासी पुजारी की एक महीने बाद इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने एसपी कार्यालय के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन
बेहरावदा गांव में 17 जनवरी 2025 को गांव के कन्हैया यादव के परिवार ने पुजारी वीरेंद्र शर्मा को चाय पर बुलाया था। वहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद पुजारी पर हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पुजारी को पहले ग्वालियर में भर्ती कराया गया था। जहां आज उनकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन एसपी ऑफिस के बाहर बॉडी रखकर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।