हुज़ूर: भोपाल के शबरी नगर में एक युवक ने प्रेमिका के लिए अपनी मां की हत्या कर दी।
Huzur, Bhopal | Feb 16, 2024 भोपाल में एक युवक ने प्रेमिका के लिए अपनी मां की हत्या कर दी। उसने पहले मां से मारपीट की फिर गला घोंट दिया। वह वेलेंटाइन डे की रात प्रेमिका को घर लाना चाहता था। लेकिन, मां ने मना कर दिया तो आग बबूला हो गया। पुलिस को शबरी नगर में महिला नंदा मोरे की मौत की सूचना प्राप्त हुई। महिला के चेहरे और गले में चोट के निशान थे। होंठ कटा हुआ था।