निज़ामाबाद: एएचटी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) थाना की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को आज बुधवार सुबह 11बजे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया और इससे पूर्व पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था वही पुलिस के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र की एक महिला ने 10 फरवरी 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी ।