पाली: ग्राम बंट में शारदीय नवरात्र के आखिरी दिन विजयदशमी पर श्रद्धा भाव से तालाब में दुर्गा मूर्तियों का किया विसर्जन
Pali, Lalitpur | Oct 20, 2026 ग्राम बंट में शारदीय नवरात्र के आखिरी दिन यानी विजयदशमी पर बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा गांव में विराजित दुर्गा प्रतिमाओं को ट्रैक्टर आदि में रखकर मंगल गीत गाते हुए नम आंखों के साथ उन्हें गांव के तालाब में विसर्जित किया। वहीं विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पाली पुलिस मौके पर मौजूद रही।