चायल में तालाब में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव
कौशाम्बी। चायल नगर पंचायत के वार्ड नंबर-3 गांधी नगर में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सुबह से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में उतराता मिला। मृतक की पहचान संतोष पासी के पुत्र अभिमान के रूप में हुई है।
परिजनों के मुताबिक अभिमान सुबह से लापता था। शाम को उसका शव तालाब में मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। किशोर तालाब तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
#Kaushambi #Chail #SaraiAkil #CrimeNews #BreakingNews KaushambiNews TodayIndiaPlus