मंझनपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
कौशांबी। में "हर घर तिरंगा अभियान" के तहत जिला मुख्यालय मंझनपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया और "भारत माता की जय" व "वंदे मातरम्" के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। यात्रा में प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी, विजय तिवारी सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। 11 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली इस यात्रा ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया।
अजय कुमार
KAUSHAMBI VOICE