शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी शख्स के बैंक खाते से एक लाख रुपये की धोखाधड़ीपूर्वक निकासी कर ली गई। फरियादी सुमित कुमार धाकड पुत्र नरेंद्र सिंह उम्र (41 वर्ष), निवासी टोडा, ने थाना बैराड़ में आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर पुलिस ने शनिवार रात 8 बजे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।