हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में विशेष दूध जांच अभियान में 12 नमूने अमानक पाए गए, स्वास्थ्य विभाग सभी पर करेगा कानूनी कार्रवाई
हनुमानगढ़ में विशेष जांच अभियान के दौरान विभिन्न डेयरी दूध संग्रह केंद्रों एवं दूध परिवहन वाहनों से कुल 31 दूध के नमूने दिए गए थे जो जांच के लिए बीकानेर स्थित जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाए गए थे। जिनकी जांच रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 12 नमूने अमानक सब स्टैंडर्ड पाए गए हैं। सभी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा।