भरथना: भरथना में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर सोमवार सुबह 8 बजे रेलवे फाटक 20बी के पास ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय शिवम कश्यप पुत्र रामदास कश्यप निवासी मोहल्ला टीला, इंदिरा नगर भरथना की मौत हो गई। जम्मू मेल के गुजरने के दौरान हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।