हुज़ूर: भोपाल: पिपलानी पुलिस ने चाकूबाजी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस
Huzur, Bhopal | Aug 7, 2026 भोपाल के पिपलानी थाना पुलिस ने चाकू बाजी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का पिपलानी इलाके में जुलूस भी निकाला।