आबू रोड: आबूरोड के आकराभट्टा वार्ड 2 में बारिश के बाद नालियां गंदगी से अटी, निकासी व्यवस्था ठप, सड़कों पर फैला गंदा पानी
आबूरोड।नगर पालिका क्षेत्र के आकराभट्टा स्थित वार्ड संख्या-2 के हनुमानजी मंदिर, कुम्हारों की गली में बारिश के बाद सफाई व्यवस्था की बदहाली उजागर हो गई है। क्षेत्र की अधिकांश नालियां कचरे और गंदगी से अटी पड़ी हैं,जिससे पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो गई है।नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैलने से राहगीरों,वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों है