लालगंज: एंटी करप्शन टीम ने ₹20,000/- रिश्वत लेते उपनिरीक्षक को रंगेहाथ किया गिरफ्तार, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप
आजमगढ़ जनपद में शुक्रवार दिनांक 17 अप्रैल 2026 को एंटी करप्शन टीम आजमगढ़ इकाई द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक प्रभावी कार्रवाई किया । थाना सरायमीर में तैनात उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह को ₹20,000/- रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया । प्रकरण के अनुसार अवनीश कुमार राय निवासी ग्राम गंगापुर ने शिकायत दर्ज कराई थी ।