कटंगी: वेतन काटने पर पटवारियों का बवाल, पटवारी संघ ने SDM को ज्ञापन सौंपकर दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
तिरोड़ी तहसील में पदस्थ पटवारियों के वेतन राजसात (काटने) की कार्रवाई के खिलाफ पटवारी संघ कटंगी-खैरलांजी लामबंद हो गया है। संघ ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटंगी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई को अनुचित बताते हुए 3 दिवस के भीतर वेतन बहाल न होने पर समस्त राजस्व कार्यों से विरत रहकर आंदोलन की चेतावनी दी है।