Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
amit62643
शिक्षा संस्थान या संघर्ष का मैदान? शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल,बच्चों की पढ़ाई पर संकट, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़!छात्र नेता ऋतु रंजन
Madhepura, Madhepura
| Jun 4, 2026
MORE NEWS
प्रेस विज्ञप्ति समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय दिनांक : 05 जून 2026 : *07 जून को होगी बिहार बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा, मधेपुरा में बनाए गए 08 परीक्षा केन्द्र* : *कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश* मधेपुरा, 05 जून 2026। बिहार बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed.-2026) के सफल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षकों की ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अपर समाहर्ता, मधेपुरा श्री अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में परीक्षा संचालन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अपर समाहर्ता ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों के सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केन्द्रों पर पूर्ण सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य नोडल पदाधिकारी, CET-B.Ed.-2026, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यह परीक्षा दिनांक 07 जून 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। मधेपुरा जिले में परीक्षा हेतु कुल 08 केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें मधेपुरा कॉलेज, होली क्रॉस स्कूल, पार्वती साइंस कॉलेज, विमेंस कॉलेज, टी.पी. कॉलेज, बी.एन.एम.वी. कॉलेज सहुगढ़, वेदव्यास कॉलेज तथा मदेपुरा इंटर कॉलेज शामिल हैं। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से पर्याप्त समय पूर्व अपने निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर पहुंचें तथा प्रवेश पत्र एवं आवश्यक पहचान-पत्र साथ रखें। प्रशासन द्वारा सभी केन्द्रों पर सुरक्षा, निगरानी एवं सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि अभ्यर्थी शांत एवं सकारात्मक वातावरण में परीक्षा दे सकें। जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के समन्वित प्रयास से परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Jun 5, 2026
प्रेस विज्ञप्ति समाहरणालय, मधेपुरा जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा दिनांक : 05 जून 2026 *जनसुनवाई में 51 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश* “ *आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता” : जिलाधिकारी* मधेपुरा, 05 जून 2026 जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आज दिनांक 05 जून 2026 को समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों द्वारा अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं विकासात्मक समस्याओं से संबंधित कुल 51 आवेदन प्रस्तुत किए गए। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाता है। जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन सुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर करते हुए आवेदकों को यथाशीघ्र राहत प्रदान की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील, प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाया जा सके। जिला प्रशासन, मधेपुरा, जनसहभागिता, पारदर्शिता एवं त्वरित सेवा वितरण की भावना के साथ आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Jun 5, 2026
मधेपुरा में कूड़ा बना जी का जंजाल,क्या कहती है जनता..
Madhepura, Madhepura | Jun 5, 2026
देखिए ससुर पर दु*ष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला दरोगा का खुला पोल... #Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #viralreelsシ #highlight #follower #fightcoronavirus #hindu #ipl #jaishreeram #beautychallenge #BMW @highlight
Madhepura, Madhepura | Jun 5, 2026
मधेपुरा l विकास ही नहीं,जनता मालिक का विश्वास भी जीता है वार्ड-02 ने : धीरेन्द्र कुमार
Madhepura, Madhepura | Jun 5, 2026